तबादले के बाद प्रभार लेने जा रहे पंचायत सचिव की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Rupa Kumari | April 8, 2026 | 03:35 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा: गोड्डा जिले में सड़क हादसे में पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत हो गई। पथरगामा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ने के दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान साहिबगंज निवासी ललित कुमार झा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ललित कुमार झा महागामा प्रखंड की धर्मोडीह पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका तबादला पोड़ैयाहाट में हुआ था। वे प्रभार लेने के लिए धर्मोडीह जा रहे थे, इसी दौरान पथरगामा के पास हादसा हो गया।

एनएच पर चढ़ते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय उनकी स्कूटी कथित तौर पर गलत दिशा में थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें: सरायकेला में बेकाबू हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला; मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

पुलिस ने शुरू की जांच

पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पंचायत सचिव की मौत हुई है। शव को पथरगामा अस्पताल में रखा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

सिग्नल सिस्टम नहीं होने से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बने फोरलेन सड़क पर कई जगह सिग्नल सिस्टम नहीं है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गलत दिशा में वाहन न चलाएं, ताकि हादसों से बचा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें