बीजू पटनायक पर बयान के बाद घिरे निशिकांत दुबे, माफी मांगकर दी सफाई

Rupa Kumari | April 1, 2026 | 03:02 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची: निशिकांत दुबे द्वारा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए गए बयान को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद उन्होंने माफी मांग ली है। निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत के दौरान उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके विचार जवाहरलाल नेहरू और नेहरू-गांधी परिवार को लेकर थे, न कि बीजू पटनायक के खिलाफ। उन्होंने लिखा कि बीजू पटनायक एक “ऊँचे कद के statesman” रहे हैं और रहेंगे। साथ ही, अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे बिना शर्त माफी मांगते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद

यह विवाद 27 मार्च को दिए गए दुबे के बयान के बाद शुरू हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक की भारत की विदेश और रक्षा नीतियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। दुबे ने दावा किया था कि 1962 के भारत-चीन युद्ध 1962 से पहले और बाद में नेहरू के अमेरिका और CIA से संबंध थे बीजू पटनायक ने अमेरिका, CIA और नेहरू के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। उन्हें रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जिम्मेदारियां भी दी गई थीं।

यह भी पढ़ें: भगवान भी CM बन जाएं तो मर्डर नहीं रुकेगा -अनंत सिंह के बयान से सियासत में उबाल

सियासी हलचल के बाद यू-टर्न

बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया था और विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बढ़ते विवाद को देखते हुए निशिकांत दुबे ने सफाई देते हुए अपने बयान से किनारा किया और माफी मांग ली। यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this news

संबंधित खबरें