धनबाद में BCCL अफसरों पर हमला, कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज

Meenu | April 11, 2026 | 12:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद में कोयला माफिया के हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। BCCL के ब्लॉक-2 क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार राजीव और जीएम सिक्योरिटी एच. कुरैशी पर अवैध खनन से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद कोयला भवन मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए कोयला भवन में चार घंटे की हाई लेवल बैठक बुलाई गई। इसमें अवैध खनन पर रोक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें :गैंगस्टर प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ऑपरेशन तेज, जल्द बड़े एक्शन के संकेत

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

बैठक में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और किसी को भी बख्शे जाने से इनकार किया। सीएमडी ने इस मामले को लेकर झारखंड प्रशासन से संपर्क किया और डीसी व एसएसपी से निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मामला अब कोल इंडिया तक पहुंच गया है। बैठक में CISF के अधिकारी और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर अवैध खनन पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की।

अधिकारियों में नाराजगी

घटना के बाद BCCL अधिकारियों में आक्रोश है। कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ए.के. सिंह ने कहा कि जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें