जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, पैदल युवक और बाइक सवार गंभीर

Meenu | February 25, 2026 | 02:08 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा शहर में मंगलवार रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। तीलाबाद स्थित गौशाला रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने टहल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल चल रहा युवक और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीलाबाद निवासी प्रकाश मंडल रात में अपने घर के पास गौशाला रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनका पैर टूट गया और वे सड़क पर गिर पड़े। बाइक चला रहे युवक की पहचान चाकरी निवासी राजेंद्र मल्हार के रूप में हुई है। वह JH 21 K 5374 नंबर की बाइक चला रहे थे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें :रांची में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, होटल-लॉज में ताबड़तोड़ चेकिंग

सदर अस्पताल से रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

बाइक जब्त, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला रोड पर अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

Share this news

संबंधित खबरें