जमशेदपुर से अयोध्या रवाना हुई वैश्य महासम्मेलन टीम, शुक्रवार को होगी नेशनल एक्जीक्यूटिव बैठक

Rupa Kumari | December 18, 2025 | 01:20 PM IST
  • संगठन के वार्षिक समीक्षा और आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नेशनल एक्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नेशनल एक्जीक्यूटिव के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक में पिछले एक साल में किए गए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगामी वर्ष के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: बिहार में फॉरेंसिक जांच को नई गति, सीएम ने 34 मोबाइल लैब गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

वैश्य महासम्मेलन टीम अयोध्या रवाना

झारखंड से प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बृजनंदन गुप्ता, जिला महामंत्री अभिषेक बजाज, जय प्रकाश शर्मा, कामेश्वर प्रसाद और अन्य सदस्य अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। बैठक के बाद सभी सदस्य श्री राम मंदिर का दर्शन भी करेंगे। सभी सदस्य 21 दिसंबर को जमशेदपुर लौटेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें