सोना-चांदी हुए महंगे, गहने खरीदने से पहले जान लें ताज़ा रेट

Rupa Kumari | December 24, 2025 | 11:01 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताज़ा भाव जरूर देख लें। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची में 22 कैरेट सोना 1,28,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,34,930 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं चांदी 2,34,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

चांदी के दाम में 3,000 रुपये की उछाल

कल के मुकाबले चांदी की कीमत में 3,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे चांदी के गहनों की खरीदारी भी महंगी हो गई है।

यह भी पढ़ें: सिविल सर्जन के घर भी चोरी: नल-वायरिंग तक उखाड़ ले गए चोर, लाखों का नुकसान

अन्य शहरों में सोने-चांदी के ताज़ा भाव

बोकारो

  • 22 कैरेट सोना – 1,29,300 रुपये
  • 24 कैरेट सोना – 1,36,500 रुपये (प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी – 2,12,000 रुपये प्रति किलो

जमशेदपुर

  • 22 कैरेट सोना – 1,27,000 रुपये
  • 24 कैरेट सोना – 1,38,650 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

देवघर

  • 22 कैरेट सोना – 1,26,656 रुपये
  • 24 कैरेट सोना – 1,38,170 रुपये (प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी – 2,19,940 रुपये प्रति किलो

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है, जिसे BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होता है, इसलिए सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करें।

Share this news

संबंधित खबरें