सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले की पूरी जांच अब CBI करेगी

Samachar Post डेस्क, साहिबगंज : सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले की जांच को लेकर बड़ा निर्णय सुनाते हुए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद अब CBI मामले की पूर्ण और स्वतंत्र जांच शुरू करेगी। नींबू पहाड़ क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय प्रशासन और राज्य एजेंसियों पर कार्रवाई में लापरवाही और ढिलाई के आरोप भी कई बार उठे थे। अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद यह मामला सीधे CBI के हाथों में चला गया है, जिससे निष्पक्ष जांच की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: देवघर में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत के बाद परिवार ने साजिश का लगाया आरोप

अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI करेगी पूरी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर क्षति होती है और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचता है, इसलिए इसकी पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है। अब CBI जल्द ही प्राथमिक जांच की प्रक्रिया शुरू करेगी और मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज और सबूत अपने कब्जे में लेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदेश अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत है।

Share this news

संबंधित खबरें