आपत्तिजनक फोटो वायरल कर डिलीट करने के एवज में मांगे 5 लाख, साइबर अपराधी गिरफ्तार

Rupa Kumari | December 9, 2025 | 12:27 PM IST
  • साइबर ब्लैकमेल का मामला

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में मो. शमसेर अली उर्फ मो. शमसेर आलम (39) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पीड़िता से शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मना कर दिया।

धमकी और रंगदारी की मांग

पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उन्हें फोटो डिलीट कराने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की। आरोपी के भाई निसार अली ने बिहार की एक अन्य लड़की से उसकी शादी करवा दी, जबकि यह बात पीड़िता से छुपाई गई।

यह भी पढ़ें:बस और ऑटो में जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाना और तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी की गई। आरोपी को 8 दिसंबर 2025 को बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ, जिसमें पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो मौजूद थे।

सुरक्षा और जागरूकता की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर अपराध की जानकारी के लिए 112, साइबर जिला नियंत्रण कक्ष या टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करें और अपनी निजी फोटो व जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचें।

Share this news

संबंधित खबरें