बस और ऑटो में जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

Rupa Kumari | December 9, 2025 | 12:19 PM IST
  • भयंकर सड़क हादसा हाजीपुर-लालगंज रोड पर

Samachar Post डेस्क, बिहार : जिले के हाजीपुर-लालगंज रोड पर मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ। कंचनपुर धनुषी के पास बस और ऑटो की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रही थी और बस लालगंज से हाजीपुर की ओर। दोनों वाहन तेज गति में थे बस 70 और ऑटो 60 किलोमीटर प्रति घंटा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का ऊपर का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया और उसमें बैठे लोग सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

मृतकों और घायलों की पहचान

स्थानीय पुलिस ने मृतकों की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के श्यामचक निवासी मोहम्मद दिलशेर, रहीमपुर के शंभू साह के बेटे राजीव कुमार और 25 वर्षीय राजगीर कुमार के रूप में की है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की पहचान लालगंज सिरहन निवासी रंजन कुमार और लालगंज पोजिया निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है।

मौके पर प्रतिक्रिया और जांच

हादसे के बाद लोगों ने बस पर तोड़फोड़ की। बस में सवार यात्री किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें