रिम्स के चौथे तल्ले से युवक ने लगायी छलांग, अस्पताल में भर्ती

Rupa Kumari | November 8, 2025 | 04:01 PM IST
  • अस्पताल परिसर में अफरातफरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अस्पताल के चौथे तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई।

घायल युवक की पहचान जलधर मुंडा के रूप में हुई

छलांग लगाने वाले युवक की पहचान बुंडू निवासी जलधर मुंडा के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे तुरंत रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, कई शहरों की उड़ानें प्रभावित

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने छलांग क्यों लगाई। बारीअातु थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयान के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल के ऊपरी मंजिलों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और निगरानी अपर्याप्त है। रिम्स प्रबंधन ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और भविष्य में सुरक्षा उपायों को सख्त किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें