रामगढ़ : लोन नहीं चुकाने पर दो मंजिला मकान सील, बैंक के हवाले किया गया

Rupa Kumari | November 19, 2025

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : लोन अदायगी में विफल रहने पर पुलिस-प्रशासन ने रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र स्थित सांडी निवासी सत्येंद्र प्रसाद सिंह के दो मंजिला मकान को कब्जे में लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा को सौंप दिया। यह मकान अग्रसेन डीएवी स्कूल के सामने स्थित है।

41 लाख का लोन बढ़कर 55 लाख हुआ

रामगढ़ शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार महतो के अनुसार, सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने लगभग 20 वर्ष पहले अपनी जमीन और मकान गिरवी रखकर तीन अलग-अलग लोन लिए थे। लोन की मूल राशि 41 लाख रुपये थी, जो समय पर भुगतान न होने के कारण बढ़कर लगभग 55 लाख रुपये हो गई। बैंक ने कई बार भुगतान के लिए नोटिस दिया, लेकिन उधारकर्ता ने राशि जमा नहीं की। इसके बाद मामला रांची मुख्यालय भेजा गया। ROSARB के निर्देश पर रामगढ़ डीसी ने एसडीओ को संपत्ति का दखल कब्जा दिलाने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें: ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के लिए झारखंड ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक 3 दिसंबर को

सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई

रामगढ़ सीओ रमेश रविदास ने सरफेसी एक्ट, 2002 के तहत खाता संख्या 05, प्लॉट संख्या 638 रकबा 10 डिसमिल भूमि
सहित पूरे मकान को सील कर बैंक के हवाले कर दिया।

नीलामी तक 24 घंटे सुरक्षा

सीओ के अनुसार, करीब चार घंटे की प्रक्रिया के बाद मकान को बैंक के कब्जे में दे दिया गया। संपत्ति की नीलामी पूरी होने तक वहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। इधर, सत्येंद्र प्रसाद सिंह अपने परिवार के साथ बिना सामान के रिश्तेदारों के घर चले गए।

Share this news

संबंधित खबरें