मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; बाइक भी जब्त

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा : गोड्डा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम गांजा के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को बिहार से गांजा लेकर महागामा की ओर आते समय पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें : रांची में Blinkit राइडर्स की हड़ताल, पेआउट बढ़ाने और नई भुगतान व्यवस्था का विरोध

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (SP) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर महागामा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना थी कि बिहार की ओर से ग्राम दिग्घी होते हुए दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर महागामा की ओर आ रहे हैं। इसके बाद एसपी के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्राम शीतल के पास पानी टंकी के समीप मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास मौजूद एक सफेद झोले में प्लास्टिक के चार पैकेट मिले, जिनसे कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

भागलपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरेन्द्र कुमार (33 वर्ष) और उदय कुमार मंडल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मचारी टोला के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने महागामा थाना कांड संख्या 142/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment