पटना में हाई अलर्ट: शपथ ग्रहण से पहले शहर में सख़्त सुरक्षा, जंक्शन पर बड़े स्तर पर चेकिंग जारी

Meenu | November 19, 2025 | 04:15 PM IST

Samachar Post डेस्क,पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पटना जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। RPF और GRP की संयुक्त टीम डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड के साथ प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर, पार्किंग एरिया और आसपास के होटलों तक गहन जांच कर रही है। ऑपरेशन की कमान RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल और GRP थानेदार राजेश कुमार सिन्हा के हाथों में है।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से महिला गंभीर, धनबाद रेफर

तलाशी में तीन दर्जन से अधिक कछुए बरामद

जांच के दौरान पटना जंक्शन से तीन दर्जन से अधिक कछुए बरामद हुए। यात्रियों के बैग, झोले और लगेज की सख़्त जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म 1 से 10 तक मेटल डिटेक्टर की मदद से सुरक्षा जांच और तेज कर दी गई है। बिना वजह स्टेशन पर बैठे लोगों को तुरंत हटाया जा रहा है।

गाड़ियों और ट्रेनों की भी निगरानी बढ़ाई गई

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की लगातार जांच हो रही है। सभी आने-जाने वाली ट्रेनों की गतिविधियों पर सीसीटीवी के ज़रिये कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की पहचान के लिए सुरक्षा टीमें लगातार एक्टिव हैं। RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल के अनुसार, शपथ ग्रहण को देखते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं GRP थानेदार राजेश सिन्हा ने कहा, बिना जांच कोई भी सामान प्लेटफॉर्म पर नहीं जाने दिया जा रहा है। प्लेटफॉर्म, परिसर, हनुमान मंदिर, होस्टल और मुसाफिरखाना की भी सघन तलाशी की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें