ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर : तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

Rupa Kumari | November 19, 2025 | 04:37 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ पटना से मुजफ्फरपुर पहुंची थीं और गांव जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मेडिकल फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा

हादसा मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी एनएच-77 पर मेडिकल फ्लाईओवर के पास हुआ। टक्कर लगने के बाद काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत एसकेएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ऑटो चालक महिला को अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: अमृत भारत योजना के तहत पिस्का रेलवे स्टेशन का होगा मेकओवर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पटना से मुजफ्फरपुर आई थीं काजल

परिजनों के अनुसार, वे उसी दिन पटना से मुजफ्फरपुर लौटे थे। काजल मेडिकल फ्लाईओवर के पास रामपुर हरि थाना क्षेत्र के छपरा चौक जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि काजल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत मौके पर ही नाजुक हो गई।

परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें