मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोकसभा चुनाव : सीट शेयरिंग से पहले आरजेडी ने कैंडिडेट की घोषणा की, भोक्ता बोलें- चतरा से मैं और पलामू से ममता भुईयां लड़ेंगे चुनाव

--Advertisment--

  • इधर, गठबंधन में राजद को एक ही सीट देने की बात, पर आरजेडी अपने फैसले पर डटें

Samachar Post, रांची : झारखंड में I.N.D.I गठबंधन में सीट शेयरिंग पर पूर्ण रूप से अभी मुहर नही लगी है। इससे पहले ही राजद ने खुलकर चतरा और पलामू सीट पर अपना दावा ठोंक दिया है। राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता खुद को ही उम्मीदवार घोषित कर प्रचार में लग गए हैं।चतरा के साथ पलामू में कौन उम्मीदवार होगा भोक्ता ने इसका भी ऐलान कर दिया। भोक्ता ने कहा चतरा में पुरुष और पलामू में महिला उम्मीदवार होंगी। पलामू से ममता भुईंया को सीट देने का ऐलान भोक्ता ने किया है। 

बता दें कि अबतक गठबंधन में सीटों का फॉर्मूला- 7+ 5 + 1+ 1 की बात सामने आ रही है। जिनमें 7 सीट पर कांग्रेस, 5 पर जेएमएम और 1-1 सीट पर राजद और माले के चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस गणित के हिसाब से राजद के खाते में एक सीट चतरा की आ रही है, लेकिन सत्यानंद भोक्ता ने दो सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर डाला है।

सत्यानंद ने जारी कर दिया पोस्टर

सिर्फ दो उम्मीदवारों की घोषणा ही नहीं, सत्यानंद भोक्ता ने सोशल मीडिया में भी पोस्टर जारी किया है। जिसमें खुद को राजद की ओर से चतरा लोकसभा संसदीय सीट का प्रत्याशी बताया है। पोस्टर में एक तरफ लालू प्रसाद और दूसरी तरफ शिबू सोरेन की तस्वीर है। सत्यानंद जोर-शोर से प्रचार में लग गए हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर अब तक गठबंधन से किसी तरह का जवाब नहीं आया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment