मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोकसभा चुनाव : विधायक लोबिन ने गठबंधन को दी धमकी, कहा- अगर राजमहल से टिकट नही मिली तो निर्दलीय उतरेंगे मैदान में

--Advertisment--

बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम।

Samachar Post, रांची : इस बार लोकसभा चुनाव दिलचस्प होगा। ज्यादातर सीटों पर एक पार्टी के उम्मीदवार दूसरी पार्टी के टिकट से खड़े हाे रहे हैं। जिन्हें टिकट नही मिल रहा वे निर्दलीय चुनावी महासागर में डुबकी लगाने को तैयार हैं। अब राजमहल लोकसभा सीट से बोरियों के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने मुसीबतें बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राजमहल लोकसभा सीट से पार्टी टिकट नहीं देती है, तो वह जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। लोबिन ने कहा कि वर्तमान सांसद विजय हांसदा के खिलाफ जनता का आक्रोश साफ दिख रहा है। 
हांसदा ने क्षेत्र की जनता के साथ न्याय नहीं किया है। लोगों का कहना है कि यहां से कैंडिडेट बदलना चाहिए। लोबिन ने कहा कि निवर्तमान सांसद के खिलाफ जनता का आक्रोश से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया गया है। एक-दो दिन के अंदर सीएम से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। इसके बावजूद अगर पार्टी विजय हांसदा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतरती है, तो आम लोगों की भावना का सम्मान करते हुए खुद निर्दलीय चुनाव मैदान में जाने को बाध्य होंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment