मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने 3 सीट पर जारी किए उम्मीदवारों के नाम; खूंटी से कालीचरण, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जेपी पटेल को मिला टिकट

--Advertisment--


Samachar Post, रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने झारखंड के हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हजारीबाग से जेपी पटेल, खूंटी से कालीचरण मुंडा और लोहरदगा से सुखदेव भगत को टिकट दिया गया है। दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणीगोपाल और स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन केपी राणा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक सीईसी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया गया। पार्टी की ओर से जारी सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। इसमें झारखंड के भी 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 

1-2 दिन के भीतर बाकी उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा हो जाएगी : राजेश ठाकुर
झारखंड की ओर से इस बैठक में झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता-मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में झारखंड को लेकर सारी बातों को रख दी गई है। झारखंड में लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग में प्रत्याशियों का नाम चयन हो गई है। एक से दो दिनों के अंदर बाकी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली से किया जाएगा। हर पहलू पर बैठक में बातचीत की गई यह बैठक काफी सकारात्मक रही।

कांग्रेस-जेएमएम में सीट शेयरिंग को लेकर पहले ही हो चुका है फार्मूला सेट : आलम
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में तीन लोकसभा में उम्मीदवारों का चयन हो गया है, बाकी उम्मीदवारों नामों का बहुत जल्द फ़ैसला हो जाएगा। कांग्रेस व झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment