मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर : ओला गिरने की संभावना, कल से चलेगी तेज हवाएं ; जिलों में यलो अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा। ओलावृष्टि, वज्रपात और हवा की तेज रफ्तार की आशंका को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए यलो तो कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि राज्य के सात क्षेत्रों में मंगलवार को तेज गति से हवा चल सकती है। इस दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही संबंधित जिला से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

50 किमी हो सकती है हवा की रफ्तार

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय मौसम विज्ञानी डॉ अभिषेक आनंद की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को कई जिलों में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से राज्य के दक्षिणी जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य के दक्षिणी जिलों को छोड़ कर अन्य जिलों के लिए मौसम केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है। 20 मार्च तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में बदलाव से तापमान भी गिरेगा।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान

18 मार्च : राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। वहीं वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है।

19 मार्च : राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है। गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अतिरिक्त गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है।

20 मार्च : मौसम लगभग खराब ही रहने वाला है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात भी हो सकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment