मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड : गर्मी का प्रकोप दिखते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हीट स्ट्रोक को लेकर रिम्स प्रबंधन की ये है तैयारी

--Advertisment--


Samachar Post, रांची : राज्य में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। वहीं, हीट स्ट्रोक (लू) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एडवाइजरी जारी कर चुका है। इसके मद्देनजर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में भी तैयारी कर ली गयी है। अस्पतालों में ओआरएस और जीवन रक्षक दवाओं का प्रर्याप्त स्टॉक रखा जा रहा है।

वहीं, जिन अस्पतालों में दवाओं की कमी है, वे स्थानीय स्तर पर इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं। इधर, रिम्स प्रबंधन ने आइसोलेशन वार्ड में अलग से बेड भी आरक्षित कर लिया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जायेगा। फिलहाल यहां अन्य बीमारी के मरीजों का इलाज चल रहा है। हीट स्ट्रोक के मरीज आने पर उनको वहां रखा जायेगा। सदर अस्पताल रांची में भी बेड और प्रर्याप्त दवाओं के इंतजाम कर लिये गए हैं। विभाग ने अस्पताल में सामान्य मरीजों को भी हीट स्ट्रोक के लिए जागरूक करने को कहा है।
इनके लिए अस्पतालों में प्रर्याप्त व्यवस्था
अस्पतालों को बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है। अलग से तैयार वार्ड में इन मरीजों के लिए इंट्रा वेनस फ्ल्यूड, ओआरएस और बुखार की दवाएं रखनी हैं। तत्काल सलाह के लिए 104 पर फोन पर परामर्श लिया जा सकता है। इधर, एनएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों को पूरी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। लोगों को भी जागरूक रहना होगा और समस्या होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचना होगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment