मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेंग यूआन प्रीमियर लीग में जमकर लगे छक्के-चौके, रांची 2 की टीम बनी चैंपियन

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : धुर्वा स्थित जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को जेंग यूआन मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कर्मियों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट मैच में रांची 1 और रांची 2 की टीमों ने हिस्सा लिया। मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने जमकर छक्के-चौके लगाए। इसमें रांची 2 ने रांची 1 को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच की शुरूआत कंपनी के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टॉस जीतकर रांची 2 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रांची 1 की टीम ने निर्धारित ओवर में 142 रन की पारी खेली।  


इधर, जवाबी पारी खेलने उतरी रांची 2 की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को भेदते हुए 1 विकेट से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच खेले गए फ्रेंडली मुकाबला काफी राेमांचक रहा। अंत में जेंग यूआन मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स डायरेक्टर अमित राज ने विजेता टीम का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस फ्रेंडली मैच का मुख्य उद्देश्य टीम वर्क, खेल भावना और आपसी तालमेल को बढ़ावा देना था।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment