मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम कर रहे एक ठेका मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरजमदा निवासी 35 वर्षीय रवि लोहार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

काम खत्म होने के बाद उतर रहे थे नीचे

स्थानीय लोगों के अनुसार सरजमदा में रेणु देवी के घर पर इन दिनों छत की सेंट्रिंग का काम चल रहा था, जिसमें कई मजदूर लगे हुए थे। मंगलवार दोपहर काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर खाना खाने के लिए नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान रवि लोहार भी सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक उनका पैर फिसल गया। सीढ़ियों के पास रेलिंग नहीं लगी थी, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाए और सीधे दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें: स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव बनने जा रहे दूल्हा, मसूरी में होगा भव्य विवाह समारोह

साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत रवि लोहार को उठाकर इलाज के लिए जमशेदपुर के सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार मनोज लोहार भी अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद परसुडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रवि लोहार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है।

सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई जगहों पर काम के दौरान रेलिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती, जिससे मजदूरों की जान जोखिम में रहती है। लोगों का मानना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद यह हादसा टल सकता था।

https://samacharpost.live/2026/03/kuldeep-yadav-wedding-vanshika-mussoorie-reception-lucknow-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment