मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

WhatsApp QR कोड स्कैम का खुलासा: कोडरमा में 2 गिरफ्तार, फोटो भेजकर करते थे ठगी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :झारखंड के कोडरमा में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोडरमा पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग वेबसाइटों पर फर्जी आईडी बनाकर मोबाइल नंबर शेयर करते थे। जब कोई व्यक्ति संपर्क करता, तो उसे लड़कियों की तस्वीरें भेजकर भरोसे में लिया जाता था।

यह भी पढ़ें :बिहार को मिला नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

QR कोड स्कैन करते ही कट जाते थे पैसे

इसके बाद “बुकिंग” के नाम पर QR कोड भेजा जाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति कोड स्कैन करता, पैसे सीधे आरोपियों के खाते में ट्रांसफर हो जाते थे और वे तुरंत संपर्क तोड़ देते थे। थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेकोबार में छापेमारी कर अनिल पंडित और मंटू कुमार पंडित को गिरफ्तार किया। दोनों मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

7 और संदिग्ध चिन्हित

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सिर्फ कोडरमा ही नहीं, बल्कि कई अन्य शहरों में भी सक्रिय था। आरोपियों के मोबाइल फोन से फर्जी चैट, तस्वीरें और QR कोड बरामद किए गए हैं। इस मामले में बेकोबार गांव के 7 अन्य लोगों की पहचान की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस की अपील

कोडरमा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान वेबसाइटों और ऑनलाइन ऑफर्स से सावधान रहें। बिना सत्यापन किसी भी QR कोड को स्कैन करने से बचें।

https://samacharpost.live/2026/04/samrat-chaudhary-24th-chief-minister-bihar-oath-ceremony/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment