Samachar Post डेस्क, रांची :कोलकाता से बड़ी चुनावी तस्वीर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाते हुए खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित कर लिया है। सुबह 11 बजे तक निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 132 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 71 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें :NEET परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप: नेशनल टॉपर शांभवी ने NTA से PMO तक की शिकायत

अन्य दलों का सीमित प्रदर्शन
शुरुआती रुझानों में अन्य दलों का प्रदर्शन फिलहाल सीमित नजर आ रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एक सीट पर आगे है। इसके अलावा भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा और आजसू पार्टी भी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक किसी भी दल ने आधिकारिक जीत दर्ज नहीं की है।
मतगणना जारी, तस्वीर होगी साफ
निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतगणना अभी जारी है और आने वाले राउंड में स्थिति और स्पष्ट होगी। शुरुआती रुझानों के आधार पर ही यह संकेत मिल रहा है कि मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और अंतिम परिणाम में बदलाव संभव है।
कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती
राज्यभर के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।



















