मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बंगाल चुनाव: पहले चरण में बंपर वोटिंग, मालदा-मुर्शिदाबाद में दिखा उत्साह

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए गुरुवार (23 अप्रैल) को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में उत्तर बंगाल के 8 जिलों की 54 सीटों के साथ मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली की कई अहम सीटों पर भी मतदान हो रहा है। करीब 3.6 करोड़ मतदाता पहले चरण में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और सुबह 9 बजे तक औसतन 18.76 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में मतदाताओं का उत्साह खास तौर पर देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जिससे दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

TMC बनाम BJP पर नजर

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मालदा और मुर्शिदाबाद का रुझान पूरे राज्य के चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है। इस बार मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा माना जा रहा है। 2021 में इन इलाकों में TMC का दबदबा रहा था, जबकि इस बार भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने दोबारा लौटाई फाइल

कड़े सुरक्षा इंतजाम

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जा रही है। हालांकि कुछ जगहों से छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली है, जिन पर आयोग की नजर बनी हुई है।

शाम तक बढ़ेगा प्रतिशत

मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दोपहर और शाम के समय वोटिंग प्रतिशत में तेजी आने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-information-commissioner-appointment-file-returned-governor/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment