मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विजय कुमार चौधरी बने डिप्टी CM, बिहार की सियासत में बढ़ा कद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार में नई सरकार के गठन के साथ राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्हें नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद और अनुभवी नेता माना जाता है।

यह भी पढ़ें :झारखंड में SIR की तैयारी तेज: मई से घर-घर जाएंगे BLO, हर गेट पर लगेगा स्टीकर

‘संकटमोचक’ को मिली अहम जिम्मेदारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सरकार के संतुलन के लिए नीतीश कुमार ने अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगी विजय कुमार चौधरी को आगे बढ़ाया है। शपथ से पहले मीडिया से बातचीत में वे भावुक नजर आए और कहा कि यह जिम्मेदारी उनके नेतृत्व पर विश्वास का परिणाम है। विजय कुमार चौधरी बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और कई अहम विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं। प्रशासनिक मामलों में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है, जो उन्हें सरकार का अहम स्तंभ बनाती है।

सरकार में निभाएंगे ‘सेतु’ की भूमिका

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार नई सरकार में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी। वे भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच तालमेल बैठाने में ‘सेतु’ का काम करेंगे। जहां सम्राट चौधरी की नई ऊर्जा है, वहीं विजय कुमार चौधरी का अनुभव सरकार को स्थिरता देगा।

विकास एजेंडे पर फोकस

डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ‘न्याय के साथ विकास’ के एजेंडे पर काम करेगी। शिक्षा, वित्त और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भरोसे और अनुभव की जीत

विजय कुमार चौधरी का डिप्टी सीएम बनना उनकी लंबी राजनीतिक निष्ठा और अनुभव का परिणाम माना जा रहा है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि जेडीयू अब भी सरकार में मजबूत भूमिका निभा रही है और नीतीश कुमार का प्रभाव कायम है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-sir-voter-list-revision-blo-door-to-door-sticker/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment