Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियां अब ज़मीनी स्तर पर तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब अधिकारी सीधे जिलों में जाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जमशेदपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सटीक होनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं।
यह भी पढ़ें :WhatsApp QR कोड स्कैम का खुलासा: कोडरमा में 2 गिरफ्तार, फोटो भेजकर करते थे ठगी
मई से शुरू हो सकता है अभियान
हालांकि SIR की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि यह अभियान मई महीने में शुरू किया जाएगा। चुनावी गतिविधियों के बाद इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। इस बार विशेष ध्यान इस बात पर दिया जा रहा है कि एक ही परिवार के सभी मतदाता एक ही बूथ पर दर्ज हों। इससे मतदान के समय होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकेगा।
घर-घर पहुंचेंगे BLO, लगेगा स्टीकर
बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अब घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान हर घर के गेट पर BLO की जानकारी वाला स्टीकर लगाया जा रहा है, ताकि संबंधित बूथ की पहचान आसान हो सके। साथ ही, परिवार के सदस्यों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। जिन घरों के पास आधिकारिक मकान नंबर नहीं है, उन्हें भी अस्थायी नंबर दिए जा रहे हैं। इससे डेटा को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी और भविष्य में किसी गड़बड़ी से बचाव होगा।
डुप्लीकेट और शिफ्टेड वोटर्स पर नजर
निर्वाचन विभाग इस बार एब्सेंट, शिफ्टेड, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान पर विशेष ध्यान दे रहा है। इनकी सूची तैयार कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सत्यापन कराया जाएगा।
Reporter | Samachar Post