मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासा: दो शूटर गिरफ्तार, कई लूट और चोरी की वारदातों में भी रहे शामिल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : बरही थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई लूट, चोरी तथा अन्य संगीन मामलों में भी शामिल रहे हैं।

करसो पुल के पास हुई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक 8 जून 2026 को हजारीबाग निवासी विक्की कुमार सोनी अपने एक मित्र के साथ कोडरमा जा रहे थे। इसी दौरान बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से विक्की कुमार सोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसआईटी ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में पुलिस ने बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार (25 वर्ष), निवासी नारदीगंज, नवादा (बिहार), दिलीप कुमार (25 वर्ष), निवासी चंदा खुर्द, गया (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की हुंडई कार (JH02AE-0232) भी बरामद की गई है।

कई आपराधिक मामलों में दर्ज हैं नाम

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इनके खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। दिलीप कुमार के खिलाफ गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि विक्रम कुमार के खिलाफ नवादा जिले के नारदीगंज थाना में विभिन्न कांड दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध अन्य आपराधिक घटनाओं से भी हो सकते हैं। इसी को लेकर दोनों से गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या था और इस वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग को जाम से मिलेगी राहत, 107 करोड़ की सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

SIT और बरही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पूरे ऑपरेशन को बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी, बरही थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और यदि अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हजारीबाग पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/06/hazaribagh-rs107-crore-road-project-bharat-mata-chowk-to-sindoor-bypass-foundation-laid/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment