मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे, पाकुड़ रेलवे मैदान में गूंजा देशभक्ति का जयघोष

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :भारत माता के जयघोष और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के स्वर से शुक्रवार को पाकुड़ रेलवे मैदान गूंज उठा। पूर्व रेलवे, हावड़ा मंडल की ओर से राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य स्मरणोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हावड़ा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विशाल कपूर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके साथ सहायक मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडलीय अभियंता, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, कर्मचारी, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की झलकियां

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत के गायन से हुई। पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया और लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को जीवंत बनाए रखे।

भारतीय रेल और वंदे मातरम, दोनों का इतिहास लगभग 150 वर्षों पुराना- डीआरएम विशाल कपूर

भारतीय रेल और वंदे मातरम, दोनों का इतिहास लगभग 150 वर्षों पुराना है। आज़ादी की लड़ाई में रेल ने आंदोलन को नई दिशा दी थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने रेल यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश फैलाया था। आज भी हमारे कर्मचारी उसी भावना से देश की सेवा कर रहे हैं। हमारे लिए हर यात्री समान है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश को इस अवसर पर सभी ने एक साथ सुना और देशभक्ति के भाव में डूब गए।

यह भी पढ़ें :गोड्डा में लापता महिला का शव कुएं से बरामद, पति से झगड़े के बाद हुई थी गायब

भविष्य की योजनाएं और सुविधाएं

डीआरएम ने यह भी जानकारी दी कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन का एक्सीलेटर फिलहाल पावर ट्रिप की समस्या के कारण बंद है। राज्य सरकार के समन्वय से इसे जल्द फिर चालू किया जाएगा। साथ ही, पाकुड़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देना है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि 150 वर्ष पहले रचित ‘वंदे मातरम्’ आज भी हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

https://samacharpost.live/2025/11/godda-woman-body-found-in-well-mahagama/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment