मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राहे में चट्टान के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जिले के राहे थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा स्थित चट्टान के पास शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर राहे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय ग्रामीणों ने चट्टान के पास युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर प्रारंभिक जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी अक्षरों में ‘K M’ लिखा हुआ है। इसी निशान के आधार पर उसकी पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है तथा गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने खेत में किया श्रमदान, धान रोपनी की तैयारी में ग्रामीणों के साथ जुटे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। वहीं, मामले में शामिल संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment