मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खेत से जूट ले जा रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत, चालक फरार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। खेत से जूट (पटुआ) की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर ले जाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में किसान ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के दुलारी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसान खेत से पटुआ (जूट) की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बोराई की प्रक्रिया के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान किसान ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और पीछे चल रही ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान 55 वर्षीय राधेश्याम साह के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे फंसे किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

चालक वाहन छोड़कर फरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भरा नामांकन, 40 साल का रिकॉर्ड टूटने का किया दावा

कानूनी कार्रवाई जारी

पिपरा थाना के अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। किसान की अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment