मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बांकीपुर उपचुनाव: RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भरा नामांकन, 40 साल का रिकॉर्ड टूटने का किया दावा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा उम्मीदवार के नामांकन के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद रेखा गुप्ता ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक इतिहास बदलने वाला है। मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले चुनाव में महागठबंधन ने पूरी मजबूती के साथ मुकाबला किया था और इस बार भी सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से महागठबंधन इस बार जीत हासिल करेगा और बांकीपुर में नया राजनीतिक संदेश देगा।

लालू परिवार के समर्थन का किया जिक्र

नामांकन के दौरान लालू प्रसाद यादव के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं दिखा। इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें पूरे लालू परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दल उनके साथ खड़े हैं और कांग्रेस सहित सहयोगी दलों का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। नामांकन से पहले रेखा गुप्ता ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 40 वर्षों का राजनीतिक रिकॉर्ड टूटेगा। उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं और मतदाता बदलाव के पक्ष में हैं। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वह क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

यह भी पढ़ें: NDA उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन में जुटे समर्थक

जनता का विश्वास जीतना सबसे बड़ी प्राथमिकता

चुनावी चुनौती को लेकर पूछे गए सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए उनका पूरा ध्यान लोगों का विश्वास जीतने और उनकी समस्याओं को समझने पर है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही क्षेत्र में चुनावी माहौल भी गर्माने लगा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment