मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सुकमा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़: कुख्यात नक्सली हिड़मा समेत 6 नक्सली ढेर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुकमा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुए इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा और उसके पांच साथियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों में हिड़मा की पत्नी राजे भी शामिल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव, 11 पदों के लिए मतदान जारी

अल्लुरी सीताराम जिले के जंगलों में घंटों चली फायरिंग

यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जंगलों में हुआ, जहां सुरक्षाबल लंबे समय से नक्सल मूवमेंट पर नज़र बनाए हुए थे। कई घंटे की फायरिंग के बाद कुल 6 नक्सली ढेर कर दिए गए। मौके पर अभियान अभी भी जारी है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

तीन राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त ऑपरेशन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह ऑपरेशन आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर चलाया गया। खुफिया इनपुट मिला था कि इस इलाके में हिड़मा समेत कई हार्डकोर नक्सली छिपे हुए हैं। इसी आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरते हुए जवाबी कार्रवाई की।

सुकमा में एक और नक्सली ढेर

सुकमा क्षेत्र में भी एक अलग कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। अधिकारियों का कहना है कि एक ही दिन में दो बड़ी सफलताएँ नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में अहम साबित होंगी।

https://samacharpost.live/2025/11/voting-continues-for-bar-association-elections-11-posts-in-patna-civil-court/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment