मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार-झारखंड का कुख्यात अपराधी संजय सिंह गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत 25 मामलों में था वांछित

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार और झारखंड में लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात अपराधी संजय सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार देर रात उसे पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार संजय सिंह पर हत्या, रंगदारी, लूट और डकैती समेत कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एसटीएफ ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की।

1990 के दशक में बनाई थी ‘पांडव सेना’

पुलिस के मुताबिक, संजय सिंह पटना जिले के मसौढ़ी क्षेत्र का रहने वाला है। हाल ही में उस पर बिहटा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप भी लगा है। जांच में सामने आया है कि संजय सिंह ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वर्ष 1995-96 में कथित तौर पर “पांडव सेना” नाम का एक गिरोह बनाया था। इसके बाद वह और उसके सहयोगी हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ दर्ज मामलों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है और पूछताछ के आधार पर कई पुराने मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में उसने अपने पति की गिरफ्तारी पर चिंता जताई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

सीतामढ़ी में हाजत से फरार हुआ इनामी अपराधी

इधर, सीतामढ़ी जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। परिहार थाना में बंद एक इनामी अपराधी कथित तौर पर बाथरूम का शीशा तोड़कर हाजत से फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान प्रभु भगत के रूप में हुई है, जो परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, प्रभु भगत को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था और रविवार शाम से थाने की हाजत में रखा गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

फरारी की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि फरार अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-weather-alert-heavy-rain-thunderstorm-lightning-yellow-alert-july-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment