मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीवान: ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद लूट, लाखों की चोरी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :रघुनाथपुर में गुरुवार सुबह एक ज्वेलरी दुकान में दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने लाखों की चोरी की। दुकान खुलने के तुरंत बाद अपराधी चेहरे ढककर अंदर घुसे और दुकान मालिक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्होंने कैश और ज्वेलरी को बोरी में भरकर लूट लिया।

यह भी पढ़ें :JSILPS कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन जारी, बोले-लिखित आदेश मिलने तक नहीं खत्म होगा आंदोलन

भागते समय फायरिंग

भागते समय बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों अपराधी बोरी में लूट का सामान लेकर भागते नजर आ रहे हैं। जब कुछ लोग उन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जांच से इलाके में दहशत

कुछ ही देर बाद दोनों अपराधी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/jsilps-jamtara-strike-employee-demands-ongoing-protest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment