Siramtoli Flyover: उद्घाटन के कुछ घंटों बाद भीषण हादसा, थार ने मारी टक्कर, तीन युवक घायल

Samachar Post | June 6, 2025 | 12:55 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : सिरमटोली फ्लाईओवर पर उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक थार में फंस गई और उसे घसीटते हुए पुराना हाईकोर्ट तक ले जाया गया। इस दौरान बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। थार में एक युवती और दो युवक सवार थे।

थार सवार की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डोरंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और थार सवारों की पहचान की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था।

Share this news

संबंधित खबरें