मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा में एक माह का परिवार स्वास्थ्य मेला शुरू, जनसंख्या स्थिरीकरण पर रहेगा विशेष फोकस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिमडेगा में सोमवार से एक माह तक चलने वाले परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाना है। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद, जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेन, एसडीओ सुमंत तिर्की, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा एवं विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में SIR 2026 के दौरान कथित लापरवाही पर सख्ती, प्लस टू स्कूल के प्राचार्य पर कार्रवाई के निर्देश

‘छोटा और स्वस्थ परिवार बेहतर भविष्य की नींव’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद ने कहा कि लगातार बढ़ती जनसंख्या प्राकृतिक और सामाजिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा रही है। ऐसे में परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटा और स्वस्थ परिवार बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वास्थ्य कर्मियों से घर-घर जागरूकता अभियान चलाने की अपील

सिविल सर्जन ने जिले की सभी सहिया, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर परिवार नियोजन के सुरक्षित और उपलब्ध साधनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है।

उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहियाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। अभियान के समापन पर जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment