मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर की सिदगोड़ा सब्जी मंडी में बड़ी आग, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग दर्जनभर दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा बाजार धुएं और लपटों से भर गया।

देर रात उठी लपटें, दुकानदारों में अफरा-तफरी

आग लगने की खबर मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे और खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तेज लपटों और दुकान में रखे ज्वलनशील सामान की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई।

यह भी पढ़ें: पलामू: 5500 रुपये की रिश्वत लेते बड़ा बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की छापेमारी से हड़कंप

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना पर अग्निशमन विभाग, सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक आग बुझाने का अभियान चलाया।

लाखों के नुकसान की आशंका

दुकानदारों का कहना है कि इस आगजनी में लाखों रुपये का माल दुकानें और जरूरी सामान सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल पुलिस और फायर डिपार्टमेंट आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/palamu-acb-trap-bada-babu-bribery-arrest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment