श्रावणी मेला 2026: हर 5 किमी पर लगेगा हेल्थ कैंप, 200 से अधिक डॉक्टरों की होगी तैनाती

Meenu | July 19, 2026 | 11:50 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : श्रावणी मेला 2026 के दौरान लाखों कांवरियों और शिवभक्तों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत पूरे कांवरिया पथ पर हर पांच किलोमीटर की दूरी पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में आज 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

200 से अधिक डॉक्टर देंगे सेवाएं

30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। देवघर में डॉक्टरों के दो बैच तैनात होंगे। प्रत्येक बैच में करीब 80 चिकित्सक रहेंगे, जो अलग-अलग शिफ्ट में सेवाएं देंगे ताकि श्रद्धालुओं को हर समय चिकित्सा सुविधा मिल सके।

बाबा वासुकिनाथ धाम में भी रहेगी विशेष व्यवस्था

देवघर के साथ-साथ बाबा वासुकिनाथ धाम में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। यहां प्रत्येक शिफ्ट में 20-20 डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ, एमपीडब्ल्यू कर्मी और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

कांवरिया पथ पर 24 घंटे मिलेगा इलाज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जाने वाले सभी हेल्थ कैंपों में चौबीसों घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन शिविरों में श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिक उपचार, मरहम-पट्टी की सुविधा, आपातकालीन चिकित्सा, जरूरत पड़ने पर तत्काल रेफरल सेवा उपलब्ध रहेंगी। डॉक्टर संबंधित जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन के समन्वय में सेवाएं देंगे ताकि मुख्य मार्गों के साथ-साथ अन्य रूटों पर भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें।

20 जुलाई को होगी तैयारियों की समीक्षा

श्रावणी मेला 2026 की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए 20 जुलाई को देवघर जिला परिसदन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और अंतिम व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि श्रावणी मेला 2026 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए पूरे कांवरिया मार्ग पर चिकित्सा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें