Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग पहुंचकर अपना नियमित स्वास्थ्य जांच कराया। जांच के बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि सीने में बेचैनी या किसी भी तरह की असहजता को हल्के में न लें और ऐसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। मंत्री का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत के अनुसार, जांच के दौरान सभी स्वास्थ्य मानक और पैरामीटर सामान्य पाए गए।
सीने की परेशानी को गैस मानकर न टालें
राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि कई बार लोग सीने में होने वाली हल्की बेचैनी को गैस या सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सीने में दर्द, बेचैनी या असुविधा जैसे लक्षण सामने आने पर बिना देर किए चिकित्सकीय सलाह लें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर स्थिति का खतरा कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : धनबाद में LIC के 70 साल पूरे, 71वें वर्ष में नई उम्मीदें; 59 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति
नियमित जांच से स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी सतर्कता कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। उन्होंने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। डॉ. प्रशांत के मुताबिक, वित्त मंत्री की जांच रिपोर्ट फिलहाल सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


