मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में बेला प्रसाद ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के उत्सव उपवन स्थित आवास पर सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी बेला प्रसाद पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बेला प्रसाद ने सोनू के परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सोनू का निधन पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: बेला प्रसाद

बेला प्रसाद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी और पूरे झारखंड के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी। संगठन के स्तर पर भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया।

यह भी पढ़ें : रिम्स में डॉक्टरों से मारपीट के बाद सुरक्षा सख्त, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेंगे पुरुष गार्ड

दिवंगत नेता के योगदान को किया याद

बेला प्रसाद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पार्टी और समाज ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके गिरिडीह स्थित आवास पर लगातार नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं। सभी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment