Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस के तहत बिजली नेटवर्क को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें : रांची में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में जलता रहा कोयले का चूल्हा, दम घुटने से मां-बेटे की मौत
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी बिजली बाधित
बिजली विभाग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान एलटी एबी केबल लगाने और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। तकनीकी कार्य के कारण निम्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी सुभाष चौक, कोकर बाजार, प्लांडू, सरवल, जामचुआं, राजाउलातू, अरविंद मिल आसपास के अन्य क्षेत्र।

विभाग ने लोगों से की अपील
बिजली विभाग के मुताबिक, प्लांडू और अरविंद मिल 11 केवी फीडर पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके तहत बिजली नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए एलटी एबी केबल स्थापित की जा रही है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। यदि बिजली से जुड़े आवश्यक उपकरणों का उपयोग करना है, तो उन्हें पहले ही पूरा कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Reporter | Samachar Post

