मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर मिली बधाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी और बॉलीवुड की लोकप्रिय पार्श्वगायिका शिल्पा राव ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका’ का सम्मान मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आश्वासन व्यक्त किया कि राज्य सरकार ऐसे कला एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें : ट्रेन से गिरने से महिला की मौत, पारसनाथ की निवासी थीं रिंकी पाठक

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिल्पा राव की यह उपलब्धि न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, हमारी बेटियों ने हर बार राज्य का नाम ऊंचा किया है। शिल्पा की सफलता पूरे झारखंड का गौरव है और यह नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी।

शिल्पा राव की भावनाएं

भेंट के दौरान शिल्पा राव ने अपने संगीत सफर और संघर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे झारखंड से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है। शिल्पा ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन को उनकी सराहना और भविष्य के लिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

https://samacharpost.live/2025/09/khanudih-railway-station-train-accident-rinki-patthak-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment