मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

16 अगस्त को नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्रद्धकर्म, रांची ट्रैफिक पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 16 अगस्त को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का श्रद्धकर्म कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष गाइडलाइन जारी की है।

कहां-कहां रहेगा वाहन प्रतिबंध?

ओरमांझी ब्लॉक चौक से सिकिदिरी होते हुए गोला (रामगढ़) मार्ग

  • सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक
  • सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

सिल्ली और मुरी होकर गोला (रामगढ़) मार्ग

  • सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक
  • मालवाहक वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे इन मार्गों से यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। यह कदम श्रद्धकर्म कार्यक्रम को शांति और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए उठाया गया है।

यह आयोजन न केवल झारखंड की राजनीति बल्कि आदिवासी समाज के लिए भी एक अहम क्षण होगा, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

https://samacharpost.live/2025/08/shibu-soren-shraddh-programme-ranchi-ramgarh-road-traffic-diversion-16-august/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment