मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बांकीपुर उपचुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, राजनीतिक सरगर्मी तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और अभिनेता शत्रुद्धन्न सिंहा ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और आम मतदाताओं से जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रशांत किशोर का साथ देने की अपील की है।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रशांत किशोर को दूरदर्शी, बुद्धिजीवी और जनप्रिय नेता बताते हुए लिखा कि उनके चुनावी मैदान में उतरने से न केवल पटना के बांकीपुर उपचुनाव, बल्कि बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में भी नई हलचल पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि एक “बिहारी बाबू” होने के नाते वह इस राजनीतिक घटनाक्रम को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से बदलाव की राजनीति का समर्थन करने की अपील की।

भाजपा के गढ़ में बढ़ी चुनावी हलचल

बांकीपुर विधानसभा सीट को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। यह सीट भाजपा नेता नितिन नबीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद रिक्त हुई है, जिसके कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शत्रुघ्न सिन्हा और नितिन नवीन दोनों कायस्थ समुदाय से आते हैं। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन कुछ मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। हालांकि भाजपा की मजबूत संगठनात्मक पकड़ को अब भी चुनाव का महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है।

त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत

बांकीपुर उपचुनाव में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना दिखाई दे रही है। जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर स्वयं मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन सभी प्रमुख दल चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: RJD ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, मुकाबला हुआ दिलचस्प

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को नतीजे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा, नए राजनीतिक विकल्पों और पारंपरिक दलों की ताकत की भी परीक्षा साबित हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि मतदाता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताते हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment