मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शेयर बाजार में हरे निशान के साथ शुरुआत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच सकारात्मक शुरुआत की। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 40 अंक यानी 0.04% की बढ़त के साथ 85,081 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 14 अंक यानी 0.05% चढ़कर 26,057 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और बाजार में कंसोलिडेशन का दौर जारी है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी

ब्रॉडर मार्केट में भी सीमित खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.14%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.18% की बढ़त दर्ज की गई इससे साफ है कि बाजार में चुनिंदा शेयरों में ही निवेशक रुचि दिखा रहे हैं। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और एनटीपीसी प्रमुख लाभ में रहे।

यह भी पढ़ें: रांची में सोना-चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव

बाजार में कुछ बड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा कंज्यूमर जैसे शेयरों में गिरावट रही, जिससे बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर प्रभावित हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ा कमजोर

सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले हल्का कमजोर होकर 89.90 पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 89.85 पर बंद हुआ था। सेक्टरल आधार पर निफ्टी मेटल इंडेक्स ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1.11% की बढ़त दर्ज की। इसके अलावा निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में भी हल्की तेजी रही।

निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

विशेषज्ञों के अनुसार निफ्टी के लिए, 25,850–25,900 का स्तर मजबूत सपोर्ट, 26,150–26,200 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाए रखा है।

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। चीन के शंघाई और शेनझेन इंडेक्स में हल्की बढ़त रही, जबकि जापान का निक्केई गिरावट में रहा। हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे।

निवेशकों की नजर आगे के संकेतों पर

विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि फिलहाल किसी बड़े ट्रिगर के अभाव में बाजार सीमित दायरे में ही रह सकता है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते जैसे सकारात्मक संकेत आने पर ही बाजार में नई तेजी देखने को मिल सकती है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-gold-silver-price-today-ranchi-bokaro-jamshedpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment