मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची चैंबर भवन में GST और प्रोफेशन टैक्स जागरूकता शिविर, व्यवसायियों को मिला मुफ्त रजिस्ट्रेशन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: रांची के चैंबर भवन में राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, पूर्वी अंचल की ओर से झारखंड माल एवं सेवा कर अधिनियम (GST) और झारखंड प्रोफेशन टैक्स अधिनियम से संबंधित निःशुल्क रजिस्ट्रेशन एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यवसायियों और करदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को मुफ्त रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई और कर संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

GST से जुड़ी बेस्ट प्रैक्टिसेस की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं और करदाताओं को GST से जुड़ी विभिन्न बेस्ट प्रैक्टिसेस की जानकारी दी। साथ ही टैक्स अनुपालन को आसान और प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विभाग की ओर से बताया गया कि यह जागरूकता अभियान आगामी सप्ताह में भी आयोजित किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: गुमला में अंधविश्वास पड़ा भारी: कुत्ते के काटने के बाद झाड़-फूंक के भरोसे रहा युवक, हालत गंभीर

कई अधिकारी और चैंबर पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, जीएसटी उप समिति के चेयरमैन ज्योति पोद्दार, राज्य कर संयुक्त आयुक्त राम प्रवेश प्रसाद, सहायक आयुक्त सुजीत कुमार, स्वामी नंदन, राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार और संजय एक्का समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/gumla-rabies-case-dog-bite-superstition-jharkhand-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment