रांची में सोना-चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट

Rupa Kumari | December 29, 2025 | 11:23 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : अगर आप सोने या चांदी के गहने बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा कीमतों की जानकारी जरूरी है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार फिलहाल बाजार में कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। आज रांची में 22 कैरेट सोना ₹1,30,950 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹1,37,500 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,74,000 प्रति किलो रविवार की तुलना में चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: अरावली की परिभाषा पर SC में आज सुनवाई, कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

झारखंड के अन्य शहरों में सोने-चांदी के रेट

अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के दाम अलग-अलग दर्ज किए गए हैं।

बोकारो

  • 22 कैरेट सोना ₹1,33,200
  • 24 कैरेट सोना ₹1,40,200 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी ₹2,58,000 प्रति किलो

जमशेदपुर

  • 22 कैरेट सोना ₹1,37,500
  • 24 कैरेट सोना ₹1,40,120 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी ₹2,40,630 प्रति किलो

देवघर

  • 22 कैरेट सोना ₹1,28,407
  • 24 कैरेट सोना ₹1,40,080 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी ₹2,40,630 प्रति किलो

सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचें

सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क अवश्य देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है, जिसे BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करें।

Share this news

संबंधित खबरें