मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ शुरू, डीसी ने 10 जागरूकता वाहनों को रवाना; 28 नवंबर तक पंचायतों में लगेंगे शिविर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम : ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ अभियान के प्रथम चरण के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 से 28 नवंबर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ शुरू हो गया है। शुक्रवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन पूरे जिले में घूमकर लोगों को झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 और उससे मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी देंगे।

थीम: सरकारी सेवाओं की समयबद्ध गारंटी

डीसी ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ‘झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011’ रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत स्तरीय शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर पात्र नागरिक को उसका अधिकार मिल सके।

यह भी पढ़ें: पूर्व डीईओ मिथिलेश कुमार को शिक्षा विभाग से क्लीनचिट, आय से अधिक संपत्ति के आरोप नहीं पाए सही

जिले की सभी पंचायतों में शिविर

जिले की सभी पंचायतों में कम से कम एक शिविर लगाने का लक्ष्य है। शुक्रवार को 11 पंचायतों और 3 नगरीय निकायों में शिविर आयोजित हुए। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के शिविर में शामिल होकर लाभुकों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। विधायक संजीव सरदार ने पोटका पंचायत और बागबेड़ा कॉलोनी में आयोजित शिविरों में भाग लिया तथा लाभुकों को योजनाओं से जुड़ी स्वीकृति पत्र सौंपे। विधायक समीर मोहंती ने चाकुलिया प्रखंड के बडामारा पंचायत में दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। बागबेड़ा कॉलोनी के एक अन्य शिविर में जिले के उप विकास आयुक्त मौजूद रहे।

उद्देश्य: अधिकारों और सेवाओं के प्रति जागरूकता

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में आने वाले सभी आवेदनों का समयबद्ध निपटारा किया जाए। ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेवाओं की समय-सीमा, शिकायत निवारण प्रणाली और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है, ताकि कोई भी नागरिक सरकारी सेवाओं से वंचित न रहे।

इन सेवाओं पर विशेष फोकस

कार्यक्रम में जिन प्रमुख सेवाओं पर प्राथमिकता दी जा रही है, उनमें शामिल हैं जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज, भूमि की मापी और भूमि धारण प्रमाण पत्र शामिल है। डीसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ समय पर लें।

https://samacharpost.live/2025/11/siwan-deo-mithilesh-kumar-clean-chit-da-case-departmental-enquiry/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment