मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

DC ने घर-घर जाकर परखी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति, कपाली में SIR-2026 अभियान का किया निरीक्षण

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला : मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नगर परिषद कपाली क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र के वितरण और सत्यापन की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें : रांची नगर निगम बोर्ड बैठक: विकास, सुरक्षा और फंडिंग पर मंथन, 25 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

डिजिटाइजेशन और प्रपत्र वितरण की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही प्रत्येक पात्र मतदाता तक प्रपत्र पहुंचाने और समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने संबंधित AERO, BLO सुपरवाइजर और BLO को क्षेत्रवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे गणना प्रपत्र सही तरीके से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर संबंधित BLO को जमा करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment