मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीनियर विमेंस टी-20 टूर्नामेंट : बारिश से एक मैच रद्द, बड़ौदा ने जेएससीए सचिव-XI को 24 रन से हराया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : सीनियर विमेंस इंटर-स्टेट टी-20 टूर्नामेंट के तहत बुधवार को दो मुकाबले खेले जाने थे। इनमें प्रेसिडेंट XI और ओडिशा के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। वहीं दूसरे मैच में बड़ौदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए सचिव XI को 24 रन से शिकस्त दी।

बड़ौदा की दमदार जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा की टीम 19 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से निधि ने 37 गेंदों में 34 और त्रिशा पटेल ने 19 गेंदों में 22 रन बनाए। तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए केशा पटेल ने भी 5 गेंदों में 12 रन जोड़े।

यह भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने दी सफाई

शिखा की घातक गेंदबाजी

जेएससीए सचिव XI की ओर से शिखा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 17 रन पर 4 विकेट झटके। चंदमुनी और अर्चना को 2-2 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम

लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएससीए सचिव XI निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिखा ने 17 गेंदों में 15 और कुमारी पालक ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए।

केशा पटेल का ऑलराउंड प्रदर्शन

बड़ौदा की ओर से केशा पटेल ने गेंद से भी धमाल मचाते हुए 3 विकेट झटके, जबकि हानी पटेल ने 2 विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाली केशा पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

https://samacharpost.live/2025/09/jharkhand-highcourt-pesa-rules-delay-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment